उन्नाव, जनवरी 2 -- बांगरमऊ। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव स्थिति बौद्ध स्थल पर स्थापित अंबेडकर प्रतिमा को गुरुवार अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की गई। शुक्रवार घटना की जानकारी होने पर बौद्ध अनुयायियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बिगड़ते माहौल को किसी तरह शांत कराया है। नेवादा गांव में बौद्ध स्थल स्थित है। यहां पर संत रविदास और संविधान शिल्पी बाबा भीमराव अंबेडकर सहित कई महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं। शुक्रवार दोपहर जब ग्रामीण बौद्ध स्थल पर पहुंचे तो वहांपर देखा कि अंबेडकर की प्रतिमा पर किसी ने ईंट पत्थरों से प्रहार करके क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया था। मामले की जानकारी होने पर बौद्ध अनुयायियों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही भारी संख्या बौद्ध अनुयायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.