गंगापार, मार्च 16 -- अराजकतत्वों ने एक दिव्यांग की दुकान फूंक दी। सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के भींस गाँव दिव्यांग व बेहद गरीब रोहित कुमार घर के समीप ही सड़क किनारे छोटी सी दुकान खोलकर अपना और अपने परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार को होली के चलते दुकान बंद कर रोहित घर में अपनी माँ के साथ था। शनिवार को किसी अराजक तत्व ने दुकान में आग लगा दी। सूचना पर दिव्यांग रोहित के साथ पहुँच ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक पूरी दुकान राख हो चुकी थी। सूचना पर 112 डायल पुलिस मौके पर गयी और रोहित तथा बिलखती उसकी माँ से घटना के बारे में जानकारी लेकर वापस लौट गयी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले में जांच की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.