कन्नौज, जनवरी 2 -- कन्नौज। अराजकतत्वों ने देर रात एक बाबा की झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे बाबा का प्रचार वाहन समेत अन्य सामान जल कर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सदर कोतवाली क्षेत्र में मण्डी समित के निकट जीटी रोड किनारे एक बाबा झोपड़ी में रहते है। जहां वह अपना रिक्सा व अन्य सामान भी रखते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा जी रिक्सा लेकर गांव-गांव धर्म प्रचार व लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। शुक्रवार को शीत लहर के चलते बाबा जी झोपड़ी में अपना वाहन खड़ा करके किसी सुरक्षित स्थान पर चले गये थे। देररात अराजक तत्वों ने बाबा की झोपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और झोपड़ी समेत प्रचार वाहन धूं-धूं कर जल उठे। सूचना पर पहुंची मण्डी चौकी पुलिस समेत दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.