चंदौली, फरवरी 14 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के मनियारपुर गांव में बीते शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखा तो आक्रोशित हो गए। नाराज ग्रामीण नई प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दूसरी प्रतिमा लगाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...