अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- सोमेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मनान मे शुक्रवार रात जमकर उत्पात मचाया। अज्ञात लोगों ने बढ़ई की दुकान का ताला तोड़कर औजार चोरी कर लिए। इसके अलावा एक ठेकेदार की कार के शीशे को चकनाचूर कर दिया। इससे क्षेत्र में दहशत मची हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना गुरुवार देर रात की। अराजकतत्वों ने मनान बाजार में मझेड़ा निवासी जगदीश राम की दुकान का ताला तोड़कर तमाम उपकरण, औजार सहित लगभग 40 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया। सुबह दुकान का ताला टूटा देख जगदीश राम के होश उड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...