नई दिल्ली, मार्च 18 -- अरसे बाद निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान लाौटी है। शेयर से लेकर कमोडिटी मार्केट तक बमबम बोल रहे हैं। सोना रिकॉर्ड हाई पर है। सेंसेक्स में 800 से अधिक अंकों की उछाल है। निफ्टी तेजी का दोहरा शतक लगा चुका है और डॉलर के मुकाबले रुपया भी 10 पैसे मजबूत हुआ है। आज शेयर मार्केट की शुरुआत ही मंगलकारी रही। सेंसेक्स सुबह सवा दस बजे तक 821 अंकों की उछाल के साथ 74991 पर पहुंच गया था। निफ्टी 242 अंकों की बंपर तेजी के साथ 22751 पर था। एनएसई पर 2662 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे थे। इनमें 2174 हरे निशान पर थे। निफ्टी मिड कैप और स्माल कैप में तेजी थी। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। यह भी पढ़ें- तेजी के ट्रैक पर दौड़ी मार्केट की गाड़ी, सेंसेक्स 74900 और निफ्टी 22700 के पार बैंक निफ्टी में 1.30 पर्सेंट की तेजी थी तो ऑटो में 1...