नई दिल्ली, दिसम्बर 7 -- बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद अरशद खान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रचते हुए टूर्नामेंट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए हैं। चंडीगढ़ के खिलाफ हुए मुकाबले में मध्य प्रदेश के अरशद ने अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधी टीम के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और एक नया रिकॉर्ड कायम किया। जादवपुर यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में अरशद खान ने 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 2.25 प्रति ओवर रहा। अरशद खान ने टूर्नामेंट के पिछले संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड हैदराबाद के टी रवि तेजा और गुजरात के अर्जन नागवासवाला के नाम था, जिन्होंने अक्टूबर 2023 में 6/13 के आंकड़े दर्ज किए थे। अरशद खान ने चंडीगढ़ के खिलाफ छह विकेट लिए और 4-1-9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.