सुपौल, मार्च 17 -- प्रतापगंज। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज और अन्य जुटाये पक्के सबूतों के आधार पर थाना के चर्चित अरविंद हत्या कांड में शामिल दो अहम् अभियुक्तों को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। शनिवार को जिला न्यायालय में हाजिर करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अनुसार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हरियाणा के कैथल जिला के गुहाल थाना क्षेत्र के चिका गांव से की गई है। हत्या के बाद थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के घटहा वार्ड 9 निवासी मुकेश कुमार यादव और कौआखानी निवासी संजीव सुतिहार दोनों घर से फरार हो रोजी रोटी के लिए हरियाणा चले गये थे। श्री झा ने बताया कि अरविंद हत्या कांड के बाद सीसीटीवी फूटेज को खंगाला गया था। जिसमें गिरफ्तार दोनों को मृतक अरविंद के साथ हत्या के दिन होटल में खाना खाते देखा गया। उसी आधार पर...