मैनपुरी, फरवरी 26 -- शहर के महाराजा तेज सिंह चिकित्सालय के पास भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद सिंह और राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजन चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान दोनों ही पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप ने मैनपुरी के पदाधिकारियों का कार्य देखते हुए संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैनपुरी के ग्राम दाढ़ी निवासी अरविंद सिंह प्रदेश महासचिव को राष्ट्रीय महासचिव पद पर नियुक्त किया गया। इसके अलावा ग्राम बिछिया निवासी राजन चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष से राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किए गए। दोनों ही पदाधिकारियों का भाकियू पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.