काशीपुर, जनवरी 5 -- काशीपुर। सैनिक कालोनी स्थित पार्टी जिला कार्यालय में यूकेडी ने सोमवार को बैठक की। इसमें जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर अरविंद रावत को जिला महासचिव और राम सिंह को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं भूपेंद्र सिंह नेगी और मानव सिंह राणा को उपाध्यक्ष, सतेंद्र सिंह रावत (शक्ति) को सचिव, भजन लाल को उप सचिव, मुकेश जोशी और वीरेंद्र नेगी को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। जबकि चित्रांश सक्सेना को सोशल मीडिया प्रभारी, देवकी देवी नैनवाल को राज्य आंदोलन प्रकोष्ठ और गिरीश अधिकारी को विधि प्रकोष्ठ को अध्यक्ष बनाया गया। केंद्रीय महामंत्री राकेश चौहान ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से अनुशासन में रहकर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। यहां जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, केंद्रीय मंत्री सरदार हरजाप सिंह, शिव सिंह रावत, गोविंद सि...