गढ़वा, नवम्बर 16 -- गढ़वा। गढ़वा सदर प्रखंड में जनसमस्याओ और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अरविंद धर दुबे को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अरविंद ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता और विधायक के बीच एक मजबूत कड़ी बनकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने की दिशा में काम करेंगे। स्थानीय लोगों ने भी अरविंद की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि अरविंद लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। विधायक कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह नियुक्ति गढ़वा सदर प्रखंड में जनसुविधाओ...