रुडकी, मई 14 -- भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) में अरविंद कुमार राठी को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। इससे पूर्व राठी गढ़वाल मंडल के मंत्री पद पर नियुक्त थे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव दर्शन सिंह देओल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में नारसन कलां निवासी अरविंद कुमार राठी को संगठन में नई जिम्मेदारी दी गई है। राठी ने बताया कि वह संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता है। पहले की तरह संगठन के दिशा-निर्देश अनुसार किसान हित में तेज ऊर्जा से कार्य करते रहेंगे। पदोन्नति होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने नारसन में राठी का स्वागत किया। बता दे कि राठी इससे पहले भाकियू के गढ़वाल महामंत्री पद पर कई वर्ष तक लगातार कार्य करते रहे। इस दौरान कपिल कुमार, वैभव सिंह, मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र सिंह, विश्वास चौधरी, देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

ह...