नई दिल्ली, मार्च 16 -- दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की करारी हार के बाद पहली बार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ घूमने निकले। वह सीएम भगवंत मान के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्था टेका। इससे पहले वह 10 दिन तक होशियारपुर के विपासना सेंटर में थे। हार के बाद पहली बार उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उनके सामने पंजाब के सीएम को लेकर सवाल आ ही गया। दरअसल दिल्ली की सत्ता हाथ से निकलने के बाद रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे थे कि अरविंद केजरीवाल पंजाब की कमान अपने हाथों में ले सकते हैं। अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि विरोधी कहते हैं कि पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने जा रहे हैं, इसमें कितना दम है? इसपर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मान साहब पांच साल पूरे करेंगे। आप चिंता ना करें और अगले पांच साल भी यही पूरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.