नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक बार फिर 'शीश महल' का जिक्र छेड़ा है। एक कार्यक्रम में कहा कि अरविंद केजरीवाल द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए इस्तेमाल किया गया 'शीश महल' बंगला एक सफेद हाथी जैसा है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केजरीवाल द्वारा इस पर बर्बाद किया गया पैसा दिल्ली के खजाने में वापस आ जाए। मुख्यमंत्री रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आधिकारिक बंगले में रहते थे। भाजपा ने इसे 'शीश महल' नाम दिया है। यह बंगला 2015 में दिल्ली में आप की सरकार बनने से लेकर पिछले साल सितंबर में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने तक रहा। पांचजन्य द्वारा आयोजित 'आधार इंफ्रा कॉन्फ्लुएंस 2025' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम गुप्ता ने आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पर बंगले के निर्माण पर दिल्लीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.