अहमदाबाद, फरवरी 11 -- गुजरात में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े चेहरे और किसान सेल के प्रमुख राजूभाई करपड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। 'आप' को यह झटका ऐसे समय पर लगा है जब पार्टी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से तैयारी में जुटी है और किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। सुरेंद्र नगर जिले से आने वाले राजूभाई किसान आंदोलन की वजह से सुर्खियों में आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की। अटकलें हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में राजूभाई ने लिखा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा, 'व्यक्तिगत कारणों के चलते मेरे लिए वर्तमान दायित्वों का निर्वहन कर पाना संभ...