नई दिल्ली, मार्च 11 -- आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। जनता के पैसे के गलत इस्तेमाल के आरोप में अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने को कहा गया है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से 18 मार्च तक रिपोर्ट भी मांगी है। केजरीवाल के खिलाफ यह आदेश ऐसे समय पर आया है जब वह पहले ही कई कानूनी मुश्किलों में घिरे हुए हैं और दिल्ली चुनाव में हार के बाद इन दिनों विपश्यना में जुटे हैं। यह मामला साल 2019 का है। द्वारका में बड़े होर्डिंग्स लगाए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। अरविंद केजरीवाल, मटियाला के तब के विधायक गुलाब सिंह और द्वारका की पार्षद नीतिका शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई थी। अडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.