नई दिल्ली। एएनआई, फरवरी 15 -- दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सत्ता से विदाई के साथ ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास रहे 6 फ्लैगस्टाफ रोड बंगले के रेनोवेशन पर हुए खर्च की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। सीवीसी ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) से उन आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है, जिनमें कहा गया है कि 40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में आलीशन बंगले (शीश महल) के निर्माण के लिए भवन निर्माण के नियमों का उल्लंघन किया गया। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर सीपीडब्ल्यूडी द्वारा अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास पर फैक्चुअल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सीवीसी ने 13 फरवरी को जांच का आदेश दिया था। यह भी पढ़ें- अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.