आजमगढ़, दिसम्बर 28 -- आजमगढ़,संवाददाता। शहर के पालीटेक्निक कालेज में चल रहे आजमगढ़ मोहत्सव के अंतिम दिन रविवार को भोजपुरी नाइट में भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और डिंपल सिंह के गीतों ने धमाल मचा दिया। उनके मंच पर आते ही बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों की तालियों से पूरा पंडाल गूंज उठा। अरविंद अकेला ने अपने सुपर हिट गानों को सुना कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। साथ दे रही डिंपल सिंह के ठुमके पर युवा थिरकने लगे। दोनों कलाकारों ने माहौल को भोजपुरी रंग में रंग दिया। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने अंतिम दिन दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव के मंच पर पहले स्कूली बच्चों को मौका दिया गया। इसके बाद जिले के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। शाम सात बजे के बाद हर कोई भोजपुरी नाइट में भोजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.