घाटशिला, फरवरी 19 -- घाटशिला। अरवाईन एड्वेंटिस्ट स्कूल गोपालपुर घाटशिला के प्रांगण में सत्र 2025- 26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। समारोह का उद्घाटन करते हुए स्कूल के प्राचार्य जॉर्ज रंजीत हेंब्रम ने कहा कि छात्र जीवन में पढ़ाई के अलावा खेल कूद व अन्य प्रतियोगिता में भाग लेना महत्वपूर्ण होता है। इससे हमारी शारीरिक एवं मानसिक क्षमता में काफी विकास होता है। इस वर्ष बच्चों के बीच खोखो, फुटबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलकूद प्रतियोगिता व भाषण ,वाद विवाद, कविता पाठ जैसे शैक्षणिक प्रतियोगिता का भी आयोजित किया गया था । आयोजन में विद्यालय के निदेशक सैमुअल जोगेंद्र हेंब्रम, सचिव दिना मेरी हेम्ब्रम, प्रशासक सुरेश सिंह चौहान ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी और आगे और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। पुरस्कार वितारण समारो...