जहानाबाद, मार्च 1 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल जिले में सक्षमता-2 परीक्षा उत्तीर्ण कुल 289 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र दिया गया। इनमें 276 प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका एवं 13 उच्च विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका शामिल हैं। समाहरणालय के सभाकक्ष में नियुक्ति पत्र का वितरण विधायक महानन्द सिंह एवं जिलाधिकारी कुमार गौरव ने किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, अपर समाहत्र्ता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इन सभी शिक्षकों को राज्यकर्मी की भाँति सभी सुविधाएँ प्रदान की जायेगी। इन सभी विशिष्ट शिक्षकों के द्वारा 01 मार्च से 07 मार्च 2025 तक संबंधित विद्यालयों में योगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.