जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- अरवल निज संवाददाता। करपी प्रखंड के घराना बाजार में रेल आंदोलन के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव का सम्मान समारोह किया गया जिसकी अध्यक्षता लंदन चौधरी ने की। समारोह को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी मनोज सिंह यादव ने कहा कि रेल विभाग को राशि देने के लिए बधाई है। लेकिन अति शीघ्र कार्य लगाने की जरूरत है। रेलवे लाइन को लेकर 12 वर्षों के आंदोलन में जेल भी जाना पड़ा। उसके बाद रेल विभाग द्वारा डीपीआर की पूर्ण स्वीकृति एवं 3606 करोड़ की राशि दी गई। उसके लिए उन्हें बधाई है, लेकिन निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा। समारोह को रामपुर चाय निवासी रामदेव सिंह, विजय पाल, अमोद सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद राजवंशी, राम विनय चौधरी, राम प्रसाद गुप्ता, लालमोहन सिंह, रामनरेश चौधरी, मुन्ना कुमार, मंतोष कुमार आदि ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.