जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- सड़क पर पानी भरे रहने के कारण आने जाने में हो रही परेशानी नगर परिषद की टीम पानी निकासी में जुटी अरवल, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में कई जगहों पर लगातार बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गया है जिसके कारण आने-जाने में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 बारा कोठी शिक्षक कॉलोनी में सड़क पर पानी भर गया है जिसके कारण मोहल्लेवासी को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह खनगाह रोड में जल जमाव के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। जल निकासी की सुविधा नहीं रहने के कारण कई मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। खनगाह रोड के अगल-बगल के मोहल्ले के लोगों के साथ- साथ उस सड़क से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोग चप्पल- जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.