जहानाबाद, जनवरी 19 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी सुषमा के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया। आयोजित जनता दरबार में फरियादियों का फरियाद सुनी गयी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के जनता दरबार में नल जल, पेंशन एवं अन्य शिकायत लेकर लोग पहुंचे थे। जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी और सभी जनता को आश्वस्त किया कि आप लोगों की सभी समस्याओं का समाधान अति शीघ्र किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि जनता दरबार में सात मामले आए जिसमें तीन को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया एवं अन्य मामले को संबंधित प्रखंड के पदाधिकारी को जांच कर कर निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिशा निर्देश के आलोक में जनता दरबार का आयोजन कर जनता का समस्या सुना जाएगा एवं निष्पादन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...