जहानाबाद, दिसम्बर 20 -- अरवल निज संवाददाता। जिला जनता दल यूनाइटेड के दलित महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंजन रजवार का शनिवार की सुबह शंकरबिगहा में घर पर आकस्मिक निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते हैं जिले के सभी जदयू नेताओं ने शंकरबिगहा पहुंचकर जदयू के महादलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पार्थिव शरीर पर जदयू के झंडा चढ़ाया एवं माल्यार्पण एव पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के विधायक पप्पू वर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, जनता दल यू के उपाध्यक्ष टूटू शर्मा युवा जनता दल यूनाइटेड जिला अध्यक्ष चंदन चंद्रवंशी, सुजीत मौर्य, अमित चंद्रवंशी, जितेंद्र कुशवाहा रामकिशोर वर्मा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.