जहानाबाद, जून 25 -- अरवल, निज संवाददाता। रेलवे संघर्ष समिति बिहटा- अरवल- औरंगाबाद रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया चालू करने के लिए विशेष हस्ताक्षर एवं पोस्टकार्ड भेजो अभियान चलाया गया। शहर के डॉक्टर बीआर अंबेडकर बाचनालय में मंगलवार को समीक्षा बैठक भी हुई। जिसकी अध्यक्षता रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने की। उन्होंने बताया कि रेलवे लाइन से अरवल जिला मुख्यालय को जोड़ने के लिए लगातार जन आंदोलन एवं हस्ताक्षर अभियान व पोस्टकार्ड भेजो अभियान चलाया जा रहा है। जिसे देश के प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को भेजा जाएगा। साथ ही जमीन अधिग्रहण अति शीघ्र करने के लिए सभी जिला मुख्यालय पर जन प्रदर्शन भी किया जाएगा। मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने बताया यह रेल आंदोलन लगातार जारी है और जब तक रेलवे लाइन बनेगा नहीं जन आंदोलन एवं संघर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.