अररिया, जनवरी 22 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया सदर अस्पताल के मेन गेट के सामने हर दिन लगने वाली जाम और आपातकालीन आवागमन गंभीर समस्या बनती जा रही है। अस्पताल के मेन गेट पर जाम की वजह से अस्पताल आने जाने वाले मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।अररिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 25 के पार्षद आबिद हुसैन अंसारी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि नियमानुसार किसी भी सदर अस्पताल में आपातकालीन निकासी और निर्बाध आवागमन की समुचित व्यवस्था अनिवार्य होती है। अररिया में लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल विपरीत नज़र आ रही है। स्थानीय नागरिकों व वार्डवासियों के बार-बार अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन से यह मांग की गई कि गंभीर मरीजों, एंबुलेंस, महिलाओं और बच्चों के लिए एक प्रभावी वैकल्पिक आपात मार्ग सुनिश्चित किया जाए। जन दबाव के बाद प्रशासन ने तीन ...