भागलपुर, मई 3 -- अररिया । निज संवाददाता वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ शनिवार को अररिया में विशाल जुलूस निकाला गया। विभिन्न मुस्लिम संगठनों के आह्वान पर निकली जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। यह जुलूस अररिया जीरोमाइल मिल्लिया कॉलेज ग्राउंड से निकलकर चांदनी चौक होते हुए नेताजी सुभाष स्टेडियम पहुंचा। हालांकि सुभाष स्टेडियम भरने के बाद आधे से अधिक लोगों को प्रशासन ने चांदनी चौक से ही वापस लौटाया। इससे पहले जीरो माइल स्थित मिल्लिया कॉलेज परिसर में सभा हुई। सभा विभिन्न मुस्लिम संगठनों के उलेमाओं के अलावा पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव, अररिया के पूर्व सांसद सरफराज आलम, जोकीहाट विधायक व पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम, पूर्व विधायक जाकिर अनवर सहित अलग-अलग राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेता और हजारों लोग शामिल हुए थे।वक्फ कानून को वापस लेने की मांग को लेकर हजारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.