एक संवाददाता, जून 23 -- बिहार में बारिश के आते ही पुलों के ढहने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ताजा मामला अररिया जिले का है। जहां पहली बारिश में ही सिकटी प्रखंड होकर बहने वाली बकरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से पड़रिया घाट पर बना चचरी पुल बह गया है। इसके कारण सोमवार से ग्रामीण नाव से नदी पार कर रहे हैं। बकरा नदी के पड़रिया घाट पर करोड़ों की लागत से बनी पुल पिछले साल ही ध्वस्त हो गया था। यहां अब तक पुल नहीं बना और न आगे इसकी कोई संभावना ही दिख रही है। हालांकि स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने बताया कि यहां आवागमन के लिए वैकल्पिक तौर पर पड़रिया से दो किलो मीटर आगे तीरा बकरा घाट पर नये पुल बनाने की प्रक्रिया जारी है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बरसात के बाद पुल निर्माण शुरू हो जायेगा। फिलहाल बकरा पड़रिया घाट की स...