एक संवाददाता, जनवरी 28 -- बिहार में अररिया, फारबिसगंज और दरभंगा के रास्ते पूर्वोत्तर भारत से दिल्ली के लिए राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। विभिन्न रेल यात्री संगठनों एवं राजनीतिक दलों के नेता, व्यावसायिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थाओं के द्वारा भी डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली के बीच चलने वाली 3 विभिन्न राजधानी एक्सप्रेसों में से किसी एक का मार्ग परिवर्तन कर इसे वाया सिलीगुड़ी-ठाकुरगंज-अररिया-फारबिसगंज-दरभंगा होते हुए चलाए जाने की प्रबल मांग की जा रही है। यात्री संगठनों का कहना है कि अगर राजधानी एक्सप्रेस चलाने में दिक्कत है तो इस रूट पर आधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाए। वर्तमान में डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी होते हुए कटिहार के रास्ते 3 राजधानी एक्सप्रेस चलती हैं। परंतु ये सभी अपनी कुल क्षमता के शत प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.