अररिया, जुलाई 3 -- अररिया, निज संवाददाता। अररिया जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। कैदी अपने गर्दन में कपड़ा फंसा कर जेल परिसर के पेड़ से लटकने का प्रयास कर रहा था। इस बीच हो-हल्ला हो गया। दूसरे बंदी ने उसे पकड़ कर जेल प्रशासन के हवाले किया। इसके बाद कैदी को जेल प्रशासन ने इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया। जहां उनकी नाजूक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कैदी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।कैदी 48 वर्षीय सुधीर राम पिता कामेश्वर राम मधेपुरा के वार्ड संख्या तीन मठाई का रहनेवाला है। घटना के बाद कारा में अफरा-तफरी मची रही। बंदी की स्थिति नाजूक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुधीर राम 15 जून से अररिया जेल में बंद था। उनके खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.