अररिया, दिसम्बर 6 -- अररिया, वरीय संवाददाता ई-शिक्षाकोष और यू डाइस पोर्टल में 17 हजार से अधिक बच्चों की संख्या में अंतर मिले हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए संबंधित विद्यालय के एचएम को जिम्मेदार माना है। इस संबंध में डीईओ संजय कुमार ने जिले के ऐसे लापरवाह 212 हेडमास्टरों का अगले आदेश तक के लिए वेतन बंद करने का निर्देश दिया है। कार्रवाई की जद में आए इन स्कूल प्रधानों में 190 प्राथमिक स्तर के तो 12 माध्यमिक स्तर के एचएम शामिल हैं। कक्षा एक, छह और नौ में बच्चों की संख्या में अंतर रहने और बार-बार निर्देश के बाद भी खामिया दूर नहीं करने पर यह कार्रवाई हुई है। इस पर राज्य कार्यालय भी अपनी नाराजगी जता चुके हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीईओ संजय कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जद में आए इन हेडमास्टरों को 24 घंटे का मोहलत देते हुए ई-शिक्षा कोष और यू ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.