अररिया, फरवरी 5 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी हाई स्कूल मैदान में प्रशांत क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित इंडो-नेपाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मैच गुरुवार को अररिया एवं पूर्णिया टीम के बीच खेला गया। इससे पूर्व पूर्णिया के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिया की टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 138 रन बनाए। अररिया को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया। वहीं पूर्णिया टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शिशिर साकेत 37 रन, इरशाद अलम ने 26 रनों का योगदान दिया। अररिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्तम ने तीन और शिवम् ने 2 विकेट ली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की पूरी टीम 111 रन पर 19.1 ओवर में ही सिमट गई। अररिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अशफाक ने 51 रन शिवम् ने 15 र...