अररिया, जनवरी 16 -- अररिया, संवाददाता जिले के लिए गर्व के लायक खबर ये है कि स्थानीय अररिया कॉलेज स्थित मौलाना आजाद नेशनल यूनिवर्सिटी यानि मानु स्टडी सेंटर को एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया है। ये उपलब्धि इस मायने में बड़ी है कि देश भर के केवल 10 लर्निंग सेंटर को ये सम्मान मिला है, और अररिया भी इस में शामिल है। दी गई जानकारी के मुताबिक मानु के हैदराबाद स्थित मुख्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अररिया सेन्टर के कोऑर्डिनेटर डॉ तंजील अतहर को ये अवार्ड प्रदान किया गया। सेंटर की उपलब्धि पर अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ ) रामदयाल पासवान ने कॉलेज स्थित मानु सेंटर के कर्मियों को बधाई देते हुए और आगे भी बेहतर करने की सलाह दी। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अशोक पाठक भी शामिल रहे। बताया गया कि मानु ...