अररिया, दिसम्बर 12 -- अररिया, संवाददाता शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में डीडीसी रोजी कुमारी की अध्यक्षता में अपनी पूंजी, अपना अधिकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अग्रणी बैंक प्रबंधक इंदुशेखर मल्लिक ने किया। दी गई जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में बैंकिंग की वरीय उप समाहर्ता अनुराधा कुमारी, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक उदय प्रकाश के अलावा एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक, मधेपुरा कार्यालय के आरबीओ, नाबार्ड के डीडीएम, बैंकों के शाखा प्रबंधक, बीमा प्रतिनिधि और पोस्टल प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। शिविर में चर्चा के दौरान बैंक अधिकारियों ने बताया कि जिले में 33478 ऐसे खाते हैं जिनकी सुधी लेने वाला कोई नहीं है यानी अनक्लेम्ड हैं। इन खातों में ग्राहकों, शासकीय विभागों और संस्थाओं की 16.87 करोड़ राशि पिछले लगभग 10 साल से पड़ी है। ये रा...