अररिया, जून 4 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिला सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय सत्य नारायण मिश्र, अशोक यादव, राम नारायण मिश्र, लालमोहन झा, रामानन्द सिंह यादव आदि ने बताया कि शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिलाओं सहित आम लोगों को छोटे छोटे बिमारी का इलाज के लिए पांच से छह किलो मीटर दूर कुर्साकांटा या फिर, अररिया, पूर्णियां आदि जगहों पर जाना पड़ता है। या फिर ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ता है। इससे आर्थिक परेशानी के साथ मसय की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने डीएम से शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...