अररिया, नवम्बर 16 -- शांति देवी नाम की दो महिलाएं व देवंती यादव को विधान सभा में पहुंचने का है गौरव हासिल 1957 में पलासी से शांति देवी, 1990 व 1995 में शांति देवी नामक महिला बनी रानीगंज की विधायक 2010 के बाद इस बार 2025 में देवयंती यादव बनी नरपतगंज की विधायक अररिया। वरीय संवाददाता अररिया जिले के राजनीतिक इतिहास में अब तक केवल तीन महिलाएं ही विधायक बनकर बिहार विधान सभा पहुंची है। इसमें से दो महिलाएं दो-दो बार और एक केवल एक बार विधान सभा चुना जीती है। खास बात ये कि संयोग से इनमेंं से विधायक बनी दो महिलाओं का नाम शांति देवी ही हैं। तीसरी महिला विधायक देवयंती देवी हैं। आजादी के बाद 1957 में हुए दूसरे विस चुनाव में पलासी विस से कांग्रेस की शांति देवी की जीत हुई थी। हालांकि 1977 में पलासी विस विघटित होकर सिकटी विस के रूप में अस्तित्व में आया। व...