अररिया, अप्रैल 25 -- अररिया, निज संवाददाता। जिले के 862 स्कूलों में तीन दिवसीय मशाल कार्यक्रम 2024 आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 25, 26 और 27 अप्रैल को मध्य व उच्च विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राशिद नवाज ने दी। उन्होंने बताया कि जिला के कुल 862 मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालय में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 30632 बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता में एथलीट्स, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल विधा में प्रतियोगिता आयोजित किये जाएंगे। डीपीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतियोगिता दस बजे पूर्वाह्न तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षक सुचारू रूप से करेगें। इस कार्यक्रम का स्थानीय प्रतिनिधि और बच्चों के अभिभावक के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.