अररिया, अगस्त 4 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा प्रखंड के ऐतिहासिक धर्मस्थल सुन्दरनाथ धाम में शनिवार की शाम सुंदरी मठ न्यास समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल ने की। संचालन सदस्य एचके सिंह ने किया। देर रात तक चली इस बैठक में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, एसडीएम रवि प्रकाश, भाजपा नेता अजय कुमार झा, पूर्व प्रमुख सुशील कुमार सिंह आदि भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य विषय मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 14 करोड़ दस लाख 91 हजार रुपये से धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण काम रहा। सांसद श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से होने वाले कार्यों की जानकारी लिया। प्राप्त जानकारी पर असंतुष्टि प्रकट करते हुए सांसद ने कहा कि यहां के कार्यों में बदलाव होगा। इस पर मंत्री सहित सभी लोगों ने समर्थन किया। सर्वसम्मति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.