भागलपुर, फरवरी 21 -- जोगबनी। एक संवाददाता नेपाल पुलिस ने शुक्रवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की है। सघन गश्ती व चेकिंग अभियान के दौरान कोशी प्रदेश प्रहरी और धनकुटा के मूलघाट पुलिस ने 10 बोरा में पैक 205 किलो गांजा के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि नेपाल में पांच मार्च को होने जा रहे चुनाव को लेकर सघन गश्ती व चेकिंग अभियान तेज है। इस कारण लगातार कार्रवाई हो रही है। और परिणाम भी अच्छे मिल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.