भागलपुर, फरवरी 21 -- फारबिसगंज। निज संवाददाता फारबिसगंज थाना क्षेत्र के हरिपुर नहर के समीप शुक्रवार की देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार अपराधी संतोष गोस्वामी फारबिसगंज थाना क्षेत्र के सैफगंज वार्ड संख्या-7 निवासी रघुनंदन गोस्वामी का बेटा बताया जाता है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिपुर नहर के पास हथियारों के साथ कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दो अपराधी भागने लगे। पीछा करने पर अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि इससे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस दौरान पुलिस ने बदमाश संतोष गोस्वा...