भागलपुर, अक्टूबर 13 -- अररिया, संवाददाता। अररिया जिले में 11 नवम्बर 2025 को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरुकता अभियान यानी स्वीप गतिविधियां जोरों पर है। खासकर महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जीविका दीदियां जिले भर में अलग-अलग गतिविधियां करने में लगी है। इससे कि अधिक से-अधिक मदताताओं को जागरूक किया जा सके। इसके तहत रंगोली, जागरुकता रैली, शपथ ग्रहण, मेंहदी आदि गतिविधियां की जा रही है। इसके कारण बड़ी तादाद में जीविका दीदियां और दूसरे लोग भी मतदान को लेकर सजग हो रहे हैं। लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जीविका दीदियां हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाल रही हैं। इसके अलावा वो डोर-टू-डोर कैंपेन भी कर रही है। इसके कारण बड़ी संख्या में मतदाता अपने मत का महत्व समझ रहे हैं। वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए...