अररिया, जुलाई 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम सुंदरी में सावन की पहला सोमवार को भगवान शिव की शिविलिंग पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे थे। मंदिर के पुजारी सिंहेश्वर गिरी द्वारा गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए पट को खोल दिया गया। श्रद्धालु सर्वप्रथम शिव गंगा में जल भरकर व फूल, बेलपत्र व दूध लेकर गर्भगृह में प्रवेश कर शिविलिंग पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान ऊं नम: शिवाय, हर हर महादेव, बम बम भोले की जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। इसके बाद पार्वती मंदिर व बसहा मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि व शांति की कामना किए। वहीं डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार व एसडीओ रवि प्रकाश मंदिर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.