भागलपुर, अगस्त 3 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। लायंस फेमिना की महिलाओं द्वारा सावन तीज महोत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय लायंस नेत्रालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित महिलाओं ने नृत्य संगीत की धुन पर जमकर धमाल मचाया। महोत्सव का शुभारंभ लायंस फेमिना की अध्यक्ष डॉ. नेहा राज, सचिव, नम्रता सिंह,आरती सिंह,चांदनी सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने सावन की गीतों पर जमकर नृत्य कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में राजस्थानी गीतों के साथ-साथ भोजपुरी संगीत की भी धूम रही। महोत्सव में विभिन्न प्रकार के स्टॉल,गेम्स एवं कई प्रकार की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झूला प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता आदि शामिल थी। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर लायं...