अररिया, जुलाई 9 -- अररिया, विधि संवाददाता। मंगलवार को न्यायमण्डल स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कार्यालय में साथी अभियान की सफलता के मद्देनजर बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने की। एसीजेएम सह डीएलएसए सेक्रेटरी रोहित श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को बतलाया कि साथी नाम से चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान का मुख्य उद्देश्य देश भर में बेसहारा बच्चों की पहचान करना और उन्हें आधार नामांकन, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर सहायता प्रदान करना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बच्चा कानूनी पहचान या अधिकारों और हकों तक पहुंच के बिना न रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के साथ इस अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। सेक्रेटरी ने बैठक को सफल बतलाया। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.