अररिया, जुलाई 18 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। अररिया साइबर अपराध थाना की टीम ने गुरुवार को साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले में दो और आरोपितों को स्थानीय स्टेट बैंक के समीप से गिरफ्तार किया है। इन पर कुल 15 लाख 62 हजार 201 रुपये की ठगी में संलिप्त होने का आरोप है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार मंडल और योगानंद मेहता के रूप में हुई है। प्रकाश कुमार मंडल नरपतगंज प्रखंड के पिठौरा पंचायत वार्ड संख्या 10 का निवासी है, जबकि योगानंद मेहता फारबिसगंज थानाक्षेत्र के अरुण मेहता का पुत्र है। दोनों की गिरफ्तारी साइबर अपराध थाना कांड संख्या 19/2025 के तहत की गई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई साइबर थाना की एसआई मनीषा कुमारी, कुंदन कुमार, सरोज कुमार तथा फारबिसगंज थाना के एसआई अजय पासवान एवं अमरजीत पासवान द्वारा की गई। पुलिस टीम ने भारतीय स्टेट बैंक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.