भागलपुर, अप्रैल 22 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय सुलोचना देवी डॉ.डीएल दास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,कटहरा में सत्र 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गोपाल कुमार अग्रवाल और सदस्य अनिल अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप मंत्र व सरस्वती वंदना से किया गया। अतिथियों का परिचय विद्यालय का प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने करवाया। कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, वेश, बस्ता,अनुशासन, सर्वाधिक स्वच्छ, सेवा निधि में सहयोग,संस्कृति ज्ञान परीक्षा, शत प्रतिशत उपस्थिति, प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा आदि क्षेत्रों में पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने कहा कि अभिभावकों को भी विद्यालय के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें अपने बच्चों को नियमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.