भागलपुर, जुलाई 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। अररिया प्रखंड के शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिला सहित आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय सत्य नारायण मिश्र, अशोक यादव, राम नारायण मिश्र, लालमोहन झा, रामानन्द सिंह यादव आदि ने बताया कि उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से बच्चों, महिलाओं सहित आम लोगों का छोटे छोटे बीमारी का इलाज के लिए आठ किलो मीटर दूर कुर्साकांटा जाना पड़ता है। या फिर ग्रामीण चिकित्सकों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे समय की बरबादी के साथ साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से शरणपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...