भागलपुर, सितम्बर 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। व्यवसायिकों व जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कुर्साकांटा थाना के नए थानेदार विकास कुमार मौर्य का स्वागत किया। इस दौरान व्यवसाईयों ने माला पहना कर व बुके देकर सम्मानित किया। नए थानेदार ने कहा कि कानून व्यवस्था का अनुपालन बेहत्तर तरीके से किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति थाना आकर अपनी समस्या रख सकते हैं। कानून के तहत उनका समाधान किया जाएगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो इन्द्रानन्द सिंह ने की। संचालन गुलाब सिंह ने किया। मौके पर समाजसेवी संतोष गुप्ता, समाजसेवी विकास साह, पूर्व व्यपार मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, व्यपार मंडल अध्यक्ष रामवेणी गुप्ता, मुखिया प्रतिनिध अरविन्द मंडल, धर्म नाथ सिंह, प्रदीप साह, मुन्ना सिंह, सुेरश यादव, गौरव सिंह, शिवम पौद्दार, संजीव साह, ...