भागलपुर, जनवरी 3 -- सुपौल । हिन्दुस्तान संवाददाता बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में पुलिस और आम जनता के बीच दूरी कम करने की दिशा में एक अहम पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में शनिवार को भीमपुर थाना में आयोजित जनता दरबार में एसपी शरथ आरएस ने स्वयं शिरकत कर आमजनों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान थाना परिसर में पुलिसिंग की एक नई, संवेदनशील और जवाबदेह तस्वीर देखने को मिली। जनता दरबार के दौरान एसपी ने स्थानीय नागरिकों से थाना पुलिस की कार्यशैली, व्यवहार और शिकायतों के समाधान में लगने वाले समय को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि आमजन पुलिस से कितने संतुष्ट हैं और उन्हें न्याय पाने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। आमजन भी बिना झिझक के अपनी बात रखी जिसे एसपी ने गंभीरता से सुना। केवल संवाद तक सीमित न र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.