भागलपुर, मार्च 18 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच की फारबिसगंज शाखा इकाई की ओर से मटियारी ग्राउंड में आयोजित मारवाड़ी प्रीमियर लीग सीजन-टू क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे लीग मुकाबले में मंगलवार को ब्लैक कैट्स की टीम ने अल्फा फोर्ब्स की टीम को 9 रनों से हराया। इससे पूर्व टॉस जीतकर अल्फा फोर्ब्स के कप्तान प्रमोद केड़िया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ब्लैक कैट्स की शुरुआत खराब रही और उनका पहला विकेट 15 रन के स्कोर पर गिर गया। लेकिन इसके बाद राहुल संघाई ने 37 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली और चिराग जैन के साथ 72 रनों की अहम साझेदारी की। वहीं अंत में अमित केडिया ने सिर्फ 7 गेंदों में 24 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को 15 ओवरों में 6 विकेट पर 181रनों का मजबूत स्कोर पहुंचा दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए अल्फा फोर्ब्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.